- भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 34 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
- इंफाल घाटी में सैकड़ों घरों में पानी घुस गया, जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने पास के सामुदायिक भवनों में शरण ली।
इंफाल। मणिपुर की इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों लोग प्रभावित हुए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बुधवार को सेनापति जिले के थोंगलांग रोड पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 34 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि 83 वर्षीय एक महिला उफनती सेनापति नदी में डूब गई।
बिजली के खंभे से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
उन्होंने बताया कि इंफाल में 75 वर्षीय एक व्यक्ति की बुधवार को बारिश के दौरान बिजली के खंभे के संपर्क में आने से करंट लगने से मौत हो गई। अधिकारी ने आगे जानकारी इम्फाल नदी के उफनने से कई इलाके जलमग्न हो गए और इंफाल घाटी में सैकड़ों घरों में पानी घुस गया, जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने पास के सामुदायिक भवनों में शरण ली।
राज्य सरकार के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे है
बाढ़ पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, “कई क्षेत्रों में नदी के किनारों में दरार के कारण कई लोग और पशुधन प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार के अधिकारी, सुरक्षा और एनडीआरएफ कर्मी और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित सभी संबंधित अधिकारी सहायता प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।”