द केरला स्टोरी, द कश्मीर फाइल के बाद अब द बागेश्वर सरकार फिल्म बनने जा रही है। जी हां यह फिल्म पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के जीवन पर आधारित होगी। जिसे नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट हब के बैनर तले बनाया जाएगा। फिल्म का डॉयरेक्शन विनोद तिवारी करेंगे। फिल्म के बनने के घोषणा के साथ ही उनके चाहने वाले के दिलों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
दरअसल अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के देश के कोने कोने से लाखों में समर्थक हैं। हालाकि कुछ तदाद में उनके विरोधी भी हैं। अब जानकारी सामने आ रही हैं कि बाबा के ऊपर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम द बागेश्वर सरकार होगा, जो कि होगा।
विनोद तिवारी ने खुद फिल्म बनाने की दी जानकारी
फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए विनोद तिवारी ने बताया कि दुनियाभर में बाबा बागेश्वर के मानने वाले हैं। लोगों का प्यार देखकर ही उन्होंने इस फिल्म को बनाने का फैसला किया। जानकारी देते हुए आगे कहा कि फिल्म में बाबा की जिंदगी, उनके संघर्ष और उनके व्यक्तित्व की झलक देखने को मिलेगी।
कौन हैं विनोद तिवारी
आपको बता दें कि विनोद तिवारी इससे पहले भी कई फिल्में बना चुके हैं। जिसमें द कन्वर्जन, तेरी भाभी है पगले, तबादला जैसे कई नाम शामिल है।
वहीं अब विनोद धीरेंद्र शास्त्री प्रभावित होकर उनके जीवन पर फिल्म लेकर आएंगे। इन्हें द कन्वर्जन फिल्म से पहचान मिली थी, जो कि लव जिदाह के मुद्दे पर बनी थी। इस फिल्म में विंध्या तिवारी, प्रतीक शुक्ल, रवि भाटिया और मनोज जोशी ने एक्टिंग की है।