भोपाल। उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन (रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव) का आजा समापन होने जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने आयोजन का शुभारंभ किया और दर्जन भर से अधिक प्रमुख कंपनियों के कर्ताधर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की है। इसके बाद आज भी मुख्यमंत्री सुबह देश के नामचीन उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं। कल हुई चर्चा के बाद प्रदेश के पहली बार 283 इकाइयों के लिए तुरंत आवंटन-पत्र जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही उज्जैन में 61 उद्योगों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया गया। एमपीआईडीसी के डायरेक्टर राजेश राठौर के अनुसार प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जीनों के आवंटन पत्र निवेशकों को सम्मेलन के दौरान दिए गए हैं।
क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन में उज्जैन विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में आरपीएसपीएल ने 230 करोड़ का निवेश किया है। सुधाकर पीवी प्रोडक्ट्स प्रालि ने 156 करोड़, श्रीनिवास फार्मा केम प्रालि ने 62.54 करोड़ का निवेश किया है। इसके अलावा मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए छह इकाइयों का भूमि पूजन भी किया गया। कुल 10 हजार 64 करोड़ रुपए लागत की 61 इकाइयों का सिंगल क्लिक से भूमि पूजन और लोकार्पण किया। 283 इकाइयों को 508 हेक्टेयर भूमि के लिए आवंटन-पत्र प्रदान किए।