Home » मेरठ में चुनावी यात्रा के दौरान गरजे पीएम मोदी, बोले- 370 भी असंभव लगता था, अब लोग 370 सीट का दे रहे आशीर्वाद

मेरठ में चुनावी यात्रा के दौरान गरजे पीएम मोदी, बोले- 370 भी असंभव लगता था, अब लोग 370 सीट का दे रहे आशीर्वाद

पीएम मोदी ने आज मेरठ से अपने चुनावी अभियान का शुभारम्भ किया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत राम नाम के साथ की। उन्होंने कहा कि मेरठ वीरों की धरती है, इस धरती पर बाबा औघड़नाथ का आशीर्वाद है। इस दौरान मंच पर हरियाणा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ रालोद प्रमुख जयन्त चौधरी भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने कहा, यह चुनाव विकसित बनाने का है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा। जब भारत दुनिया में 11वीं अर्थव्यवस्थाथा तब बहुत गरीबी थी। जब पांचवीं बना तब करोड़ों गरीबी से बाहर हुए। जब तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा तब गरीबी पूरी तरह दूर हो जाएगी। एक नई ऊर्जा देगा। चार जून 400 पार। मैंने लाल किले से कहा था, यही समय है सही समय है। आज भारत इंफ्रा में निवेश कर रहा है नए अवसर बन रहे हैं। आज भारत की साख नईं ऊंचाई पार है। दुनिया भरोसे से भारत को देख रही है।

मेरठ में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के मेरे परिवारजन भाजपा-एनडीए को वोट देकर हमें तीसरी बार जनसेवा का मौका देने का मन बना चुके हैं। जो असंभव था वह हो रह है राम लला का मंदिर बन रहा है। ब्रज में कान्हा और राधा तो होली खेली ही अवध में राम लला ने भी होली खेली। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया बल्कि यह हजारों महिलाओं की जिंदगी बचा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्तिवंदन अधिनियम सच्चाई बन चुका है। 370 भी असंभव लगता था। यह हटा और वहां तेज विकास भी हो रहा है। अब लोग 370 सीट का आशीर्वाद दे रहे हैं।

पीएम ने कहा, अब देश की तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगा। इसके लिए काम कर रहे हैं। ड्रोन दीदी भाग्य बदलने जा रही है। 2029 में हिसाब मांग लेना। गौरव भी बढ़ेगा और कमाई भी बढ़ेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई शुरू की है, गरीब का पैसा बीच में कोई न हड़प पाए ऐसी व्यवस्था की।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd