- मूसलाधार बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं।
नई दिल्ली। देश का अधिकांश हिस्सा लू के गर्म थपेड़ों और हीटवेव से परेशान है। वहीं, अरुणाचल पदेश में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा रखा है। चीन की सीमा से लगते अरुणाचल प्रदेश में लगातार तेज बारिश हो रही है। इससे व्यापक पैमाने पर तबाही मची है। आम जनजीवन ठहर सा गया है। मूसलाधार बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। भूस्खलन से रोड नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है। चीन की सीमा पर स्थित दिबांग वैली को देश से जोड़ने वाला एकमात्र हाईवे लैंडस्लाइड में पूरी तरह से तबाह हो गया है। हाईवे का एक हिस्सा बह गया। इससे दिबांग घाटी से आनेजाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।