Home » प्राचार्य और योजना अधिकारी को सहायक संचालक पदों पर प्रभार देने की मांग

प्राचार्य और योजना अधिकारी को सहायक संचालक पदों पर प्रभार देने की मांग

समग्र शिक्षक व्याख्याता एवं प्राचार्य कल्याण संघ ने लिखा स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र

भोपाल। स्कूली शिक्षा व्यवस्था में सहायक संचालक के 513 पदों के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के आयोजन को लेकर समग्र शिक्षक व्याख्याता एवं प्राचार्य कल्याण संघ ने स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने इस पत्र में कहा है कि 1 अप्रेल 2021 की स्थिति में प्रकाशित प्राचार्य उ.मा.वि. की पदक्रम सूची में 1351 लोक सेवकों के नाम अंकित है। फरवरी 2023 की स्थिति में 309 लोक सेवक सेवा निवृत्त हो जाने के कारण लगभग 1042 प्राचार्य उ.मा.वि. कार्यरत है।

1 अप्रैल 2024 की स्थिति में लगभग 140 प्राचार्य उ.मा.वि. सेवानिवृत्त होंगे। एम.पी. पी.एस.सी. द्वारा सीधी भर्ती के पदों पर लोक सेवकों (सहायक संचालक) का साक्षात्कार / पदांकन होने में लगभग 01 वर्ष का समय लगेगा। उक्त अवधि में सीधी भर्ती के पद रिक्त ही रहेंगे। 1 वर्ष बाद लगभग 140 प्राचार्य सेवा निवृत्त हो जाने के पश्चात सीधी भर्ती के सहायक संचालकों के पदों पर पदांकित किया जा सकता है।

Demand to give charge to the Principal and Planning Officer on the posts of Assistant Director.

उपरोक्त स्थिति में सहायक संचालक के सीधी भर्ती के पदों पर सीधी भर्तीकी प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्राचार्यउमावि / योजना अधिकारी से सहायक संचालक का पदभार दिये जाने से विभागीय कार्य में गति आ जायेगी एवं सहायक संचालक की सीधी भर्ती होने तक प्रभारी प्राचार्यो को प्रशासकीय अनुभव भी प्राप्त हो जाएगा। संघ ने प्राचार्य उ.मा.वि. / योजना अधिकारी से सहायक संचालक के सीधी भर्ती के पदों पर भी प्रभार दिए जाने की मांग की है।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd