Home » दिल्लीवालों को आज भी नहीं मिलेगी बारिश से निजात, उत्तर भारत में कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

दिल्लीवालों को आज भी नहीं मिलेगी बारिश से निजात, उत्तर भारत में कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

पंजाब चंडीगढ़ हरियाणा में भी हल्की/मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा और उत्तराखंड के कई इलाकों में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।
नई दिल्ली।
जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का डबल अटैक झेलने वाले दिल्लीवासियों का फरवरी में स्वागत बारिश ने कर दी। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह तक बारिश होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक दिल्ली में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज भी बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, आज (1 फरवरी) भी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश की उम्मीद है। मौसम

यूपी-बिहार में आज सुबह छाया रहा घना कोहरा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह का तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर प्रदेश और बिहार में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और बारिश की वजह से जनजीवन बेहाल हो चुका है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली और आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नहीं चल रही है।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd