Home » दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024: शाहरुख बने बेस्ट एक्टर, देखें विजेताओं की पूरी सूची

दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024: शाहरुख बने बेस्ट एक्टर, देखें विजेताओं की पूरी सूची

देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2024 बीतें दिन 20 फरवरी को मुंबई में आयोजित किया गया था। पुरस्कार समारोह में करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी, शाहिद कपूर, शाहरुख खान सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में शाहरुख की जवान और रणबीर कपूर की एनिमल समेत कई फिल्मों को शीर्ष सम्मान मिला।

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- शाहरुख खान (जवान)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- नयनतारा (जवान)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक)- विक्की कौशल (सैम बहादुर)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नेगेटिव रोल- बॉबी देओल (एनिमल)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)

बता दें, बॉबी देओल ने एनिमल के लिए नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जिसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी और इसने वैश्विक स्तर पर 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इतना ही नहीं एनिमल के डायरेक्टर को इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला।

नयनतारा ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता जबकि शाहरुख खान ने जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। एटली कुमार निर्देशित इस फिल्म में विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में थे। 2023 में पठान और डंकी के अलावा, जवान शाहरुख खान की तीन रिलीज में से एक थी। इसके साथ ही विकी कौशल को सैम बहादुर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का पुरस्कार मिला। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ​​भी प्रमुख भूमिकाओं में थीं।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd