कर्नाटक में प्रत्येक 5 वर्षों में सरकार बदलने का सिलसिला जारी है। यहां कि सभी 224 विधानसभा सीटों के परिणाम आ चुके हैं। एक बार फिर कर्नाटक की जनता ने अपना 38 वर्षों का रिकार्ड जारी रखा है। पिछले चुनाव मे जहां बीजेपी की सरकार थी इस बार कांग्रेस बहुमत के साथ आ गई है। कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ 136 सीटें जीती हैं। जबकि भाजपा 65 सीटें जीत पाई है। वहीं जेडीएस ने केवल 19 सीटों पर कब्जा किया है। इसके अलावा 4 अन्य के खाते से विधायक मिलें हैं।
सीएम पद के तीनों चेहरों को मिली जीत
इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े चेहरों का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा था। कांग्रेस के सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, भाजपा के बसवराज बोम्मई प्रमुख मुख्यमंत्री के चेहरे थे। ये तीनों चुनाव जीत गए। लेकिन बोम्मई और उनके 11 मंत्री जीते, 11 मंत्री हार गए। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए भी यह बेहद अहम चुनाव था। एकतरफा जीत से पार्टी में उनका कद बढ़ेगा।
सीएम के नाम पर मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?
कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अब कर्नाटक के विधायकों की बैठक होगी, मुख्यमंत्री के नाम पर सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा, अंतिम फैसला हाईकमान लेगा।