Home » ग्वालियर में मुख्यमंत्री की घोषणा : अहिल्या देवी के जन्मदिन पर ऐच्छिक अवकाश रहेगा, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल

ग्वालियर में मुख्यमंत्री की घोषणा : अहिल्या देवी के जन्मदिन पर ऐच्छिक अवकाश रहेगा, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल

अहिल्या देवी के नाम पर कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार दोपहर ग्वालियर पहुंचे हैं। ग्वालियर में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करने के साथ आवासहीन गरीबों को प्लॉट के पट्टे वितरित किए हैं। इसके साथ ही ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर से निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल हुए। रथ यात्रा में शामिल होने से पहले लोकमाता अहिल्या देवी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माल्र्यापण किया। मुख्यमंत्री आज ग्वालियर में 700 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर रहे हैं।

मेला ग्राउंड में आयोजित समारोह में करीब एक लाख लोग एकत्रित हैं। यहां प्रदेश की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया जा रहा है। लाड़ली बहना सम्मेलन का संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम लोकमाता अहिल्या देवी के नाम पर बाल, पलेर और धनकर समाज का कल्याण बोर्ड बनाएंगे। लोकमाता मां अहिल्यादेवी विश्ववंद है। सबकी पूजनीय हैं। अभी इंदौर में लोकमाता अहिल्यादेवी का स्मारक बन रहा है। उसको भव्य स्मारक का स्वरूप दिया जाएगा।

इन्दौर बस स्टैंड का नाम लोक माता अहिल्या देवी होल्कर के नाम पर रखा जाएगा। हमारी पहचान जिसके कारण पूरा भारत गौरव से भरा है। लोकमाता अहिल्यादेवी के जन्मदिन पर ऐच्छिक अवकाश रखा जाएगा।

बेटट का नाम तानसेन नगर किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तानसेन की जन्मस्थली बेहट आपकी हिम्मत को प्रणाम करते हैं। अपने भारत सिंह को जिताया है तो आपके क्षेत्र में विकास भी कराया है। बेहट नगर का नाम तानसेन नगर के नाम से किया जाएगा। बहनों के खाते में शाम के छह बजे खाते में एक हजार डालने के लिए बटन दबा दिया जाएगा।

भाजपा ने जिंदगी बदलने का काम किया है। बहनों को ताकत देना है तो उन्हें राजनीतिक ताकत देना होगी। रजिस्ट्री पर महिलाओं को छूट होने से अब उनके नाम से संपत्तियां भी हो रही हैं और वे संपत्ति की मालकिन बन रही हैं।

Chief Minister’s announcement in Gwalior: There will be an optional holiday on the birthday of Ahilya Devi, participated in the Rath Yatra of Lord Jagannath

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd