Home » 12 अप्रैल को शुजालपुर जाएंगे मुख्यमंत्री, महिला सम्मेलन में होंगे शामिल

12 अप्रैल को शुजालपुर जाएंगे मुख्यमंत्री, महिला सम्मेलन में होंगे शामिल

भोपाल। प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री महिला सम्मेलन में शामिल होने जा रहेहैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित दौरे को लेकर शुजालपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। किशोर कन्याल और स्थानीय मंत्री इंदर सिंह परमार ने आयोजन स्थल का जायजा लिया और तैयारियों को देखा। आयोजन में करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री शुजालपुर में करीब 4 घंटे का समय देंगे। हेलीपैड स्थल पचोर रोड गोकुलधाम सिटी सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पास ही बनाए जाने वाले आम सभा स्थल का भी अवलोकन किया। सीएम की सभा होने जा रहा है, वहां पूर्व में राहुल गांधी की सभा भी हो चुकी है।

स्थल भ्रमण के बाद अकोदिया नाका स्थित विश्रामगृह पर जिले के सभी अधिकारियों, विभाग प्रमुखों की बैठक भी कलेक्टर ने लेते हुए विभागीय कार्यों को लेकर जानकारी ली।

1 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य

शुजालपुर सहित समूचे शाजापुर जिले के ग्रामीण और शहरी अंचल में अब तक 80 हजार लाड़ली बहना योजना हितग्राहियों का पंजीयन हो चुका है। इन महिलाओं के साथ ही करीब एक लाख लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जुटाने का लक्ष्य रखते हुए प्रशासन तैयारियां कर रहा है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए एक हजार से अधिक वाहन अधिग्रहण किए जाने के निर्देश दिए गए है। अन्य जिलों से भी वाहन अधिग्रहित किए जाएंगे।

Chief Minister will go to Shujalpur on April 12, will participate in women’s conference.

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd