भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है। 19 अप्रैल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। यहां नामांकन पहले ही जमा हो चुके हैं, अब चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री आज उमरिया, डिंडोरी, मंडला एवं सिवनी जिले में चुनाव प्रचार पर हैं। मुख्यमंत्री दोपहर में उमरिया में जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद डिंडोरी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 4 बजे जिला सिवनी के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में रोड शो एवं आमसभा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे जबलपुर से भोपाल रवाना होंगे। शाम 7.30 बजे भोपाल चैंबर्सऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री के होली मिलन समारोह में सम्मिलित होंगे।