Home » मुख्यमंत्री ने नीमच को दी 752 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने नीमच को दी 752 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री कर रहे विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश सरकार जिलों में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यस कार्यक्रम कर रही है। 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के अरबों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन वचुअली करने जा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नीमच पहुंचे हैं। नीमच दशहरा मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करीब 752 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां आयोजित जन आभार यात्रा और विशाल रोड शो में प्रदेश के बाद कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

इस मौके पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लाभ पत्र भी वितरित किए किया जाएगा। नीमच में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा विकास गतिविधियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वृहद प्रदर्शनी का अवलोकन भी करने जा रहे हैं।

विक्रमोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

नीमच रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह उज्जैन में एक मार्च से शुरू होने वाले विक्रमोत्सव सांस्कृतिक पर्व और उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों का जायजा लिया। बताया जाता है कि एक मार्च को प्रधानमंत्री इन दोनों कार्यक्रमों को वचुअली शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही उज्जैन में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 की तैयारियों का भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जायजा लिया है। भोपाल में आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री नीमच पहुंचे हैं।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd