Home » मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमेठी में जनसभा कर जमा कराया स्मृति ईरानी का नामांकन, झारखंड में की सभा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमेठी में जनसभा कर जमा कराया स्मृति ईरानी का नामांकन, झारखंड में की सभा

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ झारखंड के यादव मतदाताओं को साधने का कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के दौरे कर चुके मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज फिर उत्तर प्रदेश और झारखंड के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उत्तर प्रदेश के अमेठी में चुनाव प्रचार कर कियां। यह वही अमेठी है, जहां से गांधी परिवार वर्षों तक सांसद रहा है और राहुल गांधी भी सांसद रहे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती स्मृति ईरानी से उन्हें हरा दिया था।

हालांकि इस बार राहुल गांधी वायनाड के साथ अमेठी से भी लड़ने जा रहे हैं। राहुल गांधी के अमेठी से एक बार फिर चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अमेठी दौरा कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है।

स्मृति ईरानी की नामांकन रैली में शामिल होकर करे रहे सभा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्तर प्रदेश के अमेठी आज सोमवार सुबह पहुंचे हैं। डॉ. यादव यहां अमेठी से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नामांकन दाखिल कराया। नामांकन दाखिल कराने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमेठी लोकसभा के गौरीगंज में जनसभा को संबोधित किया और रैली के रूप में नामांकन दाखिल कराया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर बाद झारखण्ड के रांची पहुंचे और वहां से चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटरगंज, चतरा में पार्टी प्रत्याशी कालीचरण सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चतरा से रांची आएंगे और भाजपा कार्यालय के मीडिया सेंटर, हरमू रांची में आयोजित पत्रकारवार्ता में मीडिया के बंधुओं से चर्चा करेंगे और कार्यकताओंर् से भेंट करेंगे।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd