Home » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायकों को दिया रात्रिभोज, लोकसभा चुनाव में जुटने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायकों को दिया रात्रिभोज, लोकसभा चुनाव में जुटने का किया आह्वान

शिवराज, तोमर, प्रहलाद, वीडी शर्मा सहित वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने कैबिनेट विस्तार से पहले विधायकों को रात्रिभोज दिया है। रात्रिभोज में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल के साथ, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित तमाम भाजपा विधायक और पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। विधायकों के रात्रिभोज को कैबिनेट विस्तार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि डॉ. मोहन यादव का कैबिनेट विस्तार से जोड़कर भी देखा जा रहा है। रात्रिभोज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मध्यप्रदेश विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष बनने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी विधायक लगातार मिलते रहे।

वरिष्ठ विधायकों के साथ पहली बार चुनाव जीते विधायक भी मुख्यमंत्री के रात्रिभोज में शामिल होकर पूरा समर्थन जताया है। वहीं मंत्री बनने की चाह रखने वाले विधायक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विधायकों से सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने और आगामी छह माह में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट जीतने का संकल्प लेकर अभी से जुटने का आह्वान किया है।

यह नेतागण हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने विंध्य कोठी में भाजपा विधायकों को दिए गए रात्रिभोज में भाजपा विधायक समेत संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव समेत भाजपा विधायक शामिल हुए।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd