Home » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट आज सपरिवार जाएगी अयोध्या रामलला के दर्शन करने

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट आज सपरिवार जाएगी अयोध्या रामलला के दर्शन करने

दोपहर भोपाल से विमान से जाएंगे अयोध्या, देर शाम वापस लौटेंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश की पूरी कैबिनेट आज परिवार के साथ भगवार रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट के साथ चार वॉल्वो बस से राजा भोज विमानतल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को परिवार के साथ मंत्रालय बुलाया है। मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ भोपाल से रवाना होंगे। सभी मंत्रियों के परिवार को मंत्रालय में सवा ग्यारह बजे तक बुलाया गया है।

भोपाल से विमान से मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ दोपहर करीब दो बजे अयोध्या पहुंचने वाली है। अयोध्या में भगवार श्री रामलला के दर्शन करने के बाद सभी लोग वापस भोपाल लौट जाएंगे। शाम करीब सात बजे तक पूरी कैबिनेट के भोपाल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

अयोध्या में सरयू में बनेगा विक्रमादित्य घाट, धर्मशाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए जाने वाले प्रदेश के लोगों को ठहरने के लिए अयोध्या में एक धर्मशाला बनवाने की घोषणा की है। वहीं अयोध्या में सरयू में विक्रमादित्य के नाम से घाट बनवाने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 22 जनवरी का दिन भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ सांस्कृतिक उन्नति का दिन था।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd