Home » इंदौर के रंग में रंगे CM मोहन यादव; राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश में छाया रंगपंचमी का उल्लास, भूत-पिशाच बने हुरियारे

इंदौर के रंग में रंगे CM मोहन यादव; राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश में छाया रंगपंचमी का उल्लास, भूत-पिशाच बने हुरियारे

मध्यप्रदेश में रंग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल में भी रंग पंचमी उत्सव का आयोजन किया गया। भोपाल के कर्फ्यू वाली माता मंदिर में जमकर होली खेली गई। जहां पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शामिल हुए। इस दौरान टैंकरों से रंग और गुलाल उड़ाया गया। दिग्विजय सिंह ने भी रंग-गुलाल से जमकर होली खेली। उन्होंने जय सियाराम कहते हुए सभी को रंग पंचमी के शुभकामनाएं दी।

रतलाम में रंग पंचमी का पर्व अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के डालू मोदी चौराहे पर रंगों की बारिश और गुलाल के बादलों के बीच होली के मस्तानों का डांस देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में भी जोर शोर से रंगपंचमी मनाई जा रही है। रंगपंचमी की गेर में भी बड़ी संंख्या में युवाओं की टोलियां रंगों की फुहारें उड़ाते हुए हर किसी को रंगों से सराबोर कर रही है। आसमान में गुलाल के बादल से छाए हुए नजर आ रहे हैं। होली गीतों की धुन पर रंगों की बारिश के बीच होली के मस्तानों की टोलियां झूम कर डांस कर रही है।

बता दे कि इस बार की गेर यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए और इंदौरवासियों पर जमकर गुलाल उड़ाया। रंगों में सराबोर हुए लोग सीएम की एक झलक पाने के लिए राजवाड़ा पर लाखों की संख्या में मौजूद थे।

इस अवसर पर सीएम ने सोशल मीडिया पर बधाई दी, रंग पंचमी के शुभ अवसर पर आज इंदौर के ऐतिहासिक और गौरवशाली “गेर” में सहभागिता की। उल्लास, उत्साह और ऊर्जा से भरा यह उत्सव समस्त प्रदेश एवं देशवासियों के जीवन में खुशियों के नये रंग बिखेरे; सबके जीवन में असीम आनंद हो, यही शुभेच्छा है। मेरी अपनी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को रंगपंचमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई!

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd