Home » ‘मुंबई में 6 जगह रखे हैं बम’, पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज

‘मुंबई में 6 जगह रखे हैं बम’, पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज

मुंबई में छह स्थानों पर बम लगे हुए हैं जहां जल्द ही विस्फोट होने वाला है।
भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई।
मुंबई पुलिस को एक विस्फोट की जानकारी मिली है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई पुलिस अलर्ट पर है और एक संदेश के बाद जांच शुरू कर दी है। इसमें दावा किया गया है कि शहर में बम लगाए गए हैं और उन्हें विस्फोटित किया जाएगा।

छह स्थानों पर लगे बम

वर्ली स्थित ट्रैफिक कंट्रोल रूम को शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे एक संदेश मिला, जिसमें दावा किया गया कि मुंबई में छह स्थानों पर बम लगे हुए हैं, जहां जल्द ही विस्फोट होने वाला है। इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर हैं।

अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा और महाराष्ट्र ATS (आतंकवाद निरोधी दस्ता) को धमकी भरे संदेश के बारे में सतर्क कर दिया गया है और भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो वर्गों के बीच दुश्मनी, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयानों से संबंधित है।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd