Home » महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका देने की तैयारी में BJP

महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका देने की तैयारी में BJP

  • पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात की है।

मुंबई । वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात की है। उनके मुंबई में बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण के हस्तक्षेप से एक और कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। मराठवाड़ा के नेता अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने के बाद मराठवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी है।इस मुद्दे पर चाकुरकर की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अशोक चव्हाण ने पार्टी में उनकी एंट्री के लिए मध्यस्थता की थी।

पांच चरणों में लोकसभा चुनाव

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे. मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। गौरतलब है कि देश में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें महाराष्ट्र में हैं। . . महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 23 सीटें जीती थीं, जबकि शिवसेना ने 18 सीटें हासिल की थीं।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd