Home » मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा जीत की ओर….तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत के करीब

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा जीत की ओर….तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत के करीब

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान में मध्य प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसके उलट तेलंगाना में कांग्रेस जीत की ओर है और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) और भाजपा पिछड़ गई हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर चल रही है। राजस्थान में भी भाजपा कांग्रेस को पछाड़ते हुए बहुमत से आगे चल रही है।

मध्यप्रदेश में भाजपा प्रचंड जीत की ओर

शुरूआती रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक मध्य प्रदेश में भाजपा 164 और कांग्रेस 63 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि यहां बहुमत के लिए 126 सीटों की जरूरत है। गौरतलब है, शिवराज सिंह चौहान के 18 साल के राज के बावजूद भाजपा की जीत से पार्टी उत्साहित है। दूसरी ओर, नतीजों से कांग्रेस को झटका लग सकता है।

हालांकि, छत्तीसगढ़ में पहले कांग्रेस जीत की ओर बढ़ती हुई दिख रही थी, लेकिन अभी भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस 34 तो भाजपा 53 सीटों पर आगे है। हालांकि, भूपेश बघेल और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ रहे हैं।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd