Home » कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में होंगे शामिल

कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में होंगे शामिल

दो सितंबर को शामिल होंगे कांग्रेस में, पहले भी कांग्रेस में रहे हैं

इस बार भाजपा से टिकट मिलने की संभावना कम होने पर लिया निर्णय

भोपाल। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अभी तक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आए हुए नेता ही भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे थे, लेकिन अब भाजपा विधायक भी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शमिल होने वाले हैं। गुरुवार को शिवपुरी जिले के कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पत्रकार वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है।

वीरेंद्र रघुवंशी ने प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र का पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीरेंद्र रघुवंशी दो सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

वीरेंद्र रघुवंशी पहले भी कांग्रेस में रहे हैं। रघुवंशी 1990 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे और 2014 तक कांग्रेस में रहे। वे 2007 में उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी से विधायक बने और 2014 में पार्टी छोड़कर वे भाजपा में शामिल हो गए थे। रघुवंशी वर्तमान में कोलारस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। माना जा रहा है कि भाजपा इस बार जो सर्वे करा रही है, उसमें रघुवंशी को टिकट मिलने की संभावना कम दिख रही थी। भाजपा से टिकट नहीं मिलने की आशंका के चलते ही उन्होंने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

BJP MLA from Kolaras Virendra Raghuvanshi left the party, will join Congress.

BJP MLA Newskolaras mla Newsmp election newsVifrendra Raghuvanshi news

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd