107
- कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।
- भाजपा के इस घोषणापत्र में सबसे बड़ा वादा राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लाने का है।
- पार्टी ने इसी के साथ गरीबी रेखा से नीचे परिवार को मुफ्त सिलेंडर देने की भी घोषणा की।
नई दिल्ली । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणापत्र (विजन डॉक्यूमेंट) जारी कर दिया है। अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने सबसे बड़ा वादा राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लाने का किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र ‘विजन डॉक्यूमेंट’ आज बेंगलुरु में जारी किया है। नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि ये वातानुकूलित कमरे में बैठकर नहीं बनाया गया है, बल्कि राज्यों के कोने-कोने का दौरा कर कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर लाखों लोगों से सुझाव प्राप्त कर इसे बनाया है।
सिद्धारमैया पर कटाक्ष
नड्डा ने इसी के साथ सिद्धारमैया पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बिल्कुल रिवर्स गियर वाली सरकार थी और उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में आपराधिक और असामाजिक तत्व फलते-फूलते थे।