Home » राजस्थान में बहुमत के करीब पहुंच रही भाजपा, कांग्रेस को इन सीटों पर हो रहा नुकसान, देखें एग्जिट पोल के नतीजे

राजस्थान में बहुमत के करीब पहुंच रही भाजपा, कांग्रेस को इन सीटों पर हो रहा नुकसान, देखें एग्जिट पोल के नतीजे

तेलंगाना में आज यानी 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल सामने आने लगे है। इन सभी एग्जिट पोल पर अगर नजर डालें तो राजस्थान में भाजपा बहुमत के करीब नजर आ रही है। इसी तरह कांग्रेस को पिछली बार के मुकाबले इस बार कई सीटों पर नुकसान होना बताया जा रहा है। बता दें, राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 199 में से न्यूनतम 100 सीटें चाहिए।

अगर नजर डालें एग्जिट पोल्स के नतीजों पर तो न्यूज 18 और CNX ने 199 सीटों में से भाजपा को 111, कांग्रेस को 74 और अन्य दलों को 14 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्टार्ट ने भाजपा 100-110, कांग्रेस 90-100 और अन्य के 5-15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। न्यूज-जन की बात ने भाजपा को 100-122 और कांग्रेस के 62-85 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को 80-100, कांग्रेस 86-106 और अन्य को 9-18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

इम्स नाऊ-ETG ने भाजपा को 108-128, कांग्रेस को 56-72 और अन्य को 13-21 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इसी तरह दैनिक भास्कर के अनुसार, भाजपा को 98-105, कांग्रेस को 85-95 और अन्य को 10-15 सीटें मिलने की संभावना है।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd