Home » चुनावी मोड में भाजपा, घर-घर संपर्क में जुटे दिग्गज

चुनावी मोड में भाजपा, घर-घर संपर्क में जुटे दिग्गज

  • मुख्यमंत्री ने हुजूर, वीडी शर्मा ने उत्तर विधानसभा में किया जनसंपर्क
  • प्रदेश संगठन महामंत्री ने मध्य विधानसभा क्षेत्र में घर-घर पहुंचे
    भोपाल।
    नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में विशेष महाजनसंपर्क अभियान चल रही है। यह जनसंपर्क अभियान 30 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार 20 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने घर-घर संपर्क अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 9:30 बजे लालघाटी स्थित जैन मंदिर पहुंचे और मंदिर में दर्शन करने के बाद घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत हुजून विधानसभा के बूथ 45 पर पहुंचे। यहां लोगों से मिलकर चर्चा करने के साथ कंेद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा, उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए हैं। इसके बाद सुबह ग्यारह बजे रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन श्यामला हिल्स पहुंचे। मुख्यमंत्री शाम 6:00 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भगवान जगन्नाथ के मेला ग्राम कुलैथ जिला ग्वालियर के कार्यक्रम में जुड़ेंगे। शाम 7 बजे मुख्यमंत्री जबलपुर पहुंचेंगे और उपराष्ट्रपति की अगवानी करेंगे।
    30 जून तक चलेगा भाजपा का अभियान
    वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मंगलवार सुबह 10 बजे भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने घर-घर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भोपाल के उत्तर विधानसभा के वार्ड क्रमांक 15 हनुमान मंदिर टीला जमालपुरा में पहुंचे और लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर पत्रक वितरित किए। इधर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मध्य विधानसभा के बूथ क्रमांक 180 ईश्वर नगर में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क किया है।
    आज उज्जैन संभाग कोर ग्रुप की बैठक
    आज मंगलवार शाम चार बजे भोपाल में उज्जैन संभाग के भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी। यह बैठक शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी। ेमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बैठक लेंगे। उज्जैन संभाग के सभी जिलों के कोर ग्रुप के सदस्य बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री अलग-अलग संभागों की लगातार संगठन के साथ बैठक ले रहे हैं। चुनाव से पहले शिकायत और नाराजगी दूर करने में जुटे हैं।
    शाम 7 बजे जबलपुर जाएंगे मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज शाम 7 जबलपुर पहुंचेंगे। जहां वे उपराष्ट्रपति के साथ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम जबलपुर में ही करेंगे। योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार शाम को जबलपुर पहुंच रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर का बड़ा कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें उप राष्ट्रपति के सथ प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में सामूहिक योग कार्यक्रम होगा।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd