Home » भाजपा ने बदले तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पंजाब और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने बदले तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पंजाब और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। जिन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं, उनमें तेलंगाना, पंजाब, झारखंड और आंध्रप्रदेश शामिल हैं। तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जी किशर रेड्डी को बनाया गया है, आंध्रप्रदेश की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री पी पुरंदेश्वरी को सौंपी गई है। इसी तरह झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बनाया गया है, जो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

वहीं कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में आगामी छह महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की भी तैयारी शुरू कर दी है। यह नियुक्तियां आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही की जा रही हैं।

BJP changed state presidents of Telangana, Andhra Pradesh, Punjab and Jharkhand

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd