67
- अदालत में पेशी के बाद उन्हें जमानत मिल गई।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचकर अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने रूटों से लेकर कोर्ट तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट के समन पर अदालत पहुंच चुके हैं। अदालत में पेशी के बाद उन्हें जमानत मिल गई। इसके चलते कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
अदालत का हर फैसला होगा स्वीकार
अदालत अब इसका फैसला करेगी… हमें अदालत पर पूरा भरोसा है। अदालत जो भी फैसला करेगी, हमारा निर्णय उसके अनुसार ही होगा।