भारत चंद्रयान की सफलता के बाद एक बार फिर अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने वाला है। जिसका अब काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। लेकिन इस मिशन की लांच से एक दिन पहले इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ के साथ वैज्ञानिकों की एक टीम मंदिर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर गए और मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की।वह सुबह 07:30 बजे मंदिर आये और भगवान की पूजा की। इस बारें में अधिक जानकारी देते हुए कार्यकारी अधिकारी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के बारे में सोमनाथ ने कहा कि सब कुछ अच्छे से काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सौर मिशन सूर्य का अध्ययन करने के लिए है और सटीक त्रिज्या तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आदित्य-L1 मिशन के बाद ISRO आने वाले दिनों में LV-D3 और PSLV सहित कई अन्य भी लॉन्च करेगा। बता दें, मिशन का उद्देश्य L1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है। इसे पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के एल1 प्वाइंट की कक्षा में स्थापित किया जाएगा