Home » विधानसभा सत्र : कांग्रेस विधायकों ने नेहरू, पटेल और अंबेडकर की प्रतिमा लेकर दिया धरना

विधानसभा सत्र : कांग्रेस विधायकों ने नेहरू, पटेल और अंबेडकर की प्रतिमा लेकर दिया धरना

नेहरू की प्रतिमा सदन से हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने दिया धरना

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष की आसंदी के ऊपर लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटाए जाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताया था। आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई कांग्रेस विधायकों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल और संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लेकर विधानसभा पहुंचे।

सभी कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की प्रतिमा को हटाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि वहां पर नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल और अंबेडकर की प्रतिमाएं लगाई जाएं। जब यह संभव नहीं हो सका तो कांग्रेस विधायकों ने विरोध स्वरूप विधानसभा भवन के बाहर धरने पर भी बैठ गए। हालांकि कुछ देर बाद ही धरना समाप्त हो गया।

गांधी प्रतिमा के सामने धरना देकर गाया भजन

कांग्रेस विधायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सबसे प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम गाते हुए विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वे प्रोटेम स्पीकर से मिलकर तीनों विभूमियों की प्रतिमाओं को लगाए जाने की मांग करने जा रहे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से प्रतिमा लेकर कांग्रेस विधायकों को अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायकों ने नेहरू, गांधी, अंबेडकर, सरदार पटेल की फोटो लेकर विधानसभा परसिर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे। नेहरू की तस्वीर सदन से हटाए जाने का विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस विधायकों ने बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd