Home » अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ने के 24 घंटे के अंदर ही किया एलान, ‘मैं भाजपा में शामिल हो रहा’

अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ने के 24 घंटे के अंदर ही किया एलान, ‘मैं भाजपा में शामिल हो रहा’

अशोक चव्हाण के इस्तीफे से महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने आज मुंबई में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक बुलायी है।
मुंबई,
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल होंगे। खुद अशोक चव्हाण ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं’। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अशोक चव्हाण आज दोपहर करीब 12 बजे मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय पहुचेंगे। जहां भाजपा नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अशोक चव्हाण को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की अटकलें लग रहीं थी। अब चव्हाण ने खुद भाजपा में जाने की बात कहकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

अशोक चव्हाण के इस्तीफे से महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक हालात को देखते हुए पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने आज मुंबई में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक बुलायी है। देवेंद्र फडणवीस ने अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है। यही वजह है कि महाराष्ट्र में पार्टी नेतृत्व ने आज बैठक बुलायी है।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd