पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार और विवादों के बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कोलकाता में एक आयोजित किया गया। इस दौरान कोलकाता में सीएम ममता ने कहा, भाजपा नेता संदेशखाली के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं, लेकिन अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार पर चुप हैं।
उन्होंने कहा कुछ लोग संदेशखाली के बारे में फर्जी जानकारी फैला रहे हैं। भाजपा नेता पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन जब भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार होता है तो वे चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए देश का सबसे सुरक्षित राज्य है।
आरोपों के बीच रैली
गौरतलब है, यह रैली संदेशखाली में आरोपों के बीच हो रही है, जहां महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बावजूद, टीएमसी ने महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने के लिए अपनी रैली जारी रखी।