Home » उफान के बाद दिल्ली की सड़कों पर पहुंचा यमुना का पानी, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एनडीआरएफ से मांगी मदद

उफान के बाद दिल्ली की सड़कों पर पहुंचा यमुना का पानी, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एनडीआरएफ से मांगी मदद

  • भारी बारिश और हथिनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है।
  • यमुना का जलस्तर 207.81 मीटर पहुंच गया है। दिल्ली में यमुना का खतरे के निशान 205.33 मीटर है।
    नई दिल्ली ।
    दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। भारी बारिश और हथिनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। नदी के किनारे बसे इलाकों में बढ़ा जैसे हालात बन गए हैं। बुधवार शाम को छह बजे यमुना का जलस्तर 207.81 मीटर पहुंच गया है। दिल्ली में यमुना का खतरे के निशान 205.33 मीटर है।

यमुना नदी का पानी उफान पर होने के कारण मोनेस्ट्री और आईएसबीटी (कश्मीरी गेट) के बीच रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस रास्ते से बचने की सलाह दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बहुत जरूरी हो तब ही इन रास्तों का उपयोग करें।

यमुना नदी का पानी उफान पर होने के कारण मोनेस्ट्री और आईएसबीटी (कश्मीरी गेट) के बीच रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस रास्ते से बचने की सलाह दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बहुत जरूरी हो तब ही इन रास्तों का उपयोग करें।

सीएम ने की ये अपील
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेसवार्ता। यमुना में लगातार बढ़ रहे पानी को लेकर केजरीवाल ने कहा ”बढ़ रहा पानी चिंता का विषय है। हथनी कुंड से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। केंंद्रीय गृहमंत्री को हस्तक्षेप करने के लिए पत्र लिखा है। पानी नहीं रुका तो दिल्ली के हालात बिगड़ सकते हैं। अभी दो दिन से वर्षा नहीं हो रही है। अगर वर्षा हुई तो पानी निकासी की समस्या खड़ी हो सकती है। दिल्ली में यमुना का खतरे का स्तर 205.33 मीटर है।”

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd