- संजय सिंह का बीते छह महीने में जेल के अंदर छह किलो वजन बढ़ गया वहीं उनका बीपी भी सामान्य स्तर पर है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी तिहाड़ जेल में सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगातार लगाती रही है। मगर आप नेता व सांसद संजय सिंह का जेल में वजन छह किलो बढ़ गया।
यहां तक कि जेल जाने के समय उनका जो ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ा हुआ था वह भी छह माह में सामान्य पर आ गया।
तिहाड़ में 15 बार हुआ संजय सिंह का चेकअप
इसी बीच तिहाड़ जेल प्रशासन की एक रिपोर्ट सामने आई है, जो संजय सिंह के स्वास्थ्य की जांच से संबंधित है।
13 अक्टूबर 2024 को जेल पहुंचे थे, तो उनका वजन 76 किलो था, बीपी 153/103 था। 23 नवंबर को जीबी पंत में जांच के दौरान उनका बीपी 130/ 80 निकला।
24 नवंबर को एम्स में की गई जांच में उनका वजन चार किलो बढ़कर 80 किलो मिला। 12 फरवरी को आईएलबीएस में वजन 81 किलो मिला। 28 मार्च को तिहाड़ जांच में संजय सिंह का वजन 82 किलो मिला है। इससे पहले आईएलबीएस में मार्च को हुई जांच में भी इनका वजन 82 किलो ही मिला था। 28 मार्च को इनका बीपी 136/70 निकला।