Home » वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र – प्रवक्ता बनकर सरकार के कार्यों का प्रचार-प्रसार

वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र – प्रवक्ता बनकर सरकार के कार्यों का प्रचार-प्रसार

भोपाल। आज देश में भारतीय जनता पार्टी जैसा कोई अन्य संगठन नहीं है। विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल कार्यकर्ताओं के बल पर बना है। हम सब भारतीय जनता पार्टी के तपोनिष्ठ कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में भी संगठन कार्य करके दिखाएं हैं। हमारी पार्टी विचारों पर चलकर सत्ता के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, स्कूल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा आदि मूलभूत सुविधाएं आम जनता को मिले यही हमारे सत्ता और संगठन का ध्येय है।

प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ पर आमजन के बीच पार्टी के प्रवक्ता बनकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यों का प्रचार-प्रसार करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को विदिशा जिले में विभिन्न बैठकों को सम्बोधित करते हुए कही।

गरीब के जीवन में बदलाव ला रहे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि देश को नरेन्द्र मोदी के जैसा प्रभावी नेतृत्व मिला है। हर समाज वर्ग के व्यक्ति और गरीब के जीवन में बदलाव कैसे आएगा, यह भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। देशभर के गरीबों के जीवन में बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ला रहे हैं। देश के हर गरीब को आवास देकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। आयुष्मान योजना से गरीबों के मुफ्त इलाज से लेकर उज्जवला योजना के माध्यम से गांव गांव में धुंए से राहत दी है।

कांग्रेस शासनकाल में बिजली, सड़क, पानी से प्रदेश की जनता त्रस्त थी। आज प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर विकसित और समृद्ध राज्य की श्रेणी में खड़ा है। प्रदेश में हमारी सरकार ने अनेक जनहितैषी योजनाओं को जमीन पर उतारकर सामाजिक परिवर्तन लाने का काम किया है।

सभी कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं

बूथ विजय संकल्प अभियान ऐतिहासिक अभियान है और यह अभियान पार्टी की महाविजय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में निरंतर चल रहा है। प्रत्येक बूथ पर चलने वाले बूथ विजय संकल्प अभियान से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में टीम भावना का निर्माण होगा। कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे और जनता के बीच पहुंचकर पार्टी के जनाधार को और मजबूत करेंगे। इस अभियान से बूथ पर पार्टी के 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफलता मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि यह अभियान हमारे लिए परिणाममूलक होने वाला है।

इस अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से समाज में आए परिवर्तन पर चर्चा की जा रही है। इसलिए सभी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। उन्होंने बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ पर पंच परमेश्वर और कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd