Home » अपना दल (एस) ने जारी की राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की सूची, ओंकार सिंह ठाकुर को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह

अपना दल (एस) ने जारी की राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की सूची, ओंकार सिंह ठाकुर को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह

  • सियासी सरगर्मी के बीच अपना दल (एस) ने जारी की राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की सूची
    लखनऊ,
    लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच, अपना दल (एस) ने अपनी राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। संगठन नेतृत्व ने कई पुराने नामों पर पुनः भरोसा जताया है, और कुछ नए व युवा नामों को भी प्रमुखता दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में जारी हुई पदाधिकारियों की सूचि में बुंदेलखंड की जनता में लोकप्रिय जनपद जालौन के ओंकार सिंह ठाकुर को प्रदेश महासचिव युवा मंच के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश कमेटी में राजनीतिक दृष्टि से प्रमुख रायबरेली, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, सोनभद्र जैसे अन्य प्रमुख जिलों से कार्यकर्ताओं को नया पदभार सौंपा गया है। इस मौके पर पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देते हुए, नव-नियुक्त प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर ने कहा कि, “पार्टी संगठन युवाओं को प्रमुखता में रखते हुए, उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की ताजा सूची यह दर्शाती है कि अपना दल (एस) वास्तव में अपने कार्यकर्ताओं के राजनीतिक भविष्य के लिए संवेदनशील है, जो पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण को अधिक मजबूती देने का काम करता है। मैं पार्टी के हित में सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतयः पालन करने हेतु कटिबद्ध हूँ।” जाहिर तौर पर आगामी आम चुनावों के मद्देनजर अपना दल (एस) ने युवाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से राजनीतिक प्रक्रिया को नई दिशा देने का संकल्प किया है, और इस नई पदाधिकारी सूची के साथ, पार्टी अपने लक्ष्य की और एक कदम और आगे बढ़ गई है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd