बांग्लादेशी घुसपैठिए स्थानीय जनजातियों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें लव जिहाद में फसांकर उनसे शादी कर रहे हैं। झारखंड के चार जिलों में बांग्लादेशियों की लगातार घुसपैठ से आबादी के घनत्व में अंतर भी आ रहा है। बांग्लादेशी घुसपैठिये लव जिहाद के साथ लैंड जिहाद भी कर रहे हैं।
जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज सहित झारखंड के बॉर्डर इलाके से बांग्लादेशी घुसपैठ कर रहे हैं। इसके साथ ही इन जिलों में बड़ी संख्या में मदरसे बनाए जा रहे हैं। इस मामले पर दायर एक जनहित याचिका पर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र की खंडपीठ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पूछा कि संथाल परगना के सीमावर्ती इलाकों में बांग्लादेशियों के घुसपैठ की जानकारी है या नहीं?
दरअसल, प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने पक्ष रखते हुए खंडपीठ को बताया कि, संथाल परगना के जिले, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका बांग्लादेश से सटे हुए हैं। इनमें सुनियोजित तरीके से घुसपैठिये स्थानीय आदिवासी लड़कियों से लव जिहाद के तहत शादी करते हैं। आदिवासी जमीन खरीदते हैं और धर्म परिवर्तन कराकर जनसंख्या अनुपात में बदलाव कर रहे हैं। सुरक्षित सीटों पर घुसपैठिये अपनी आदिवासी पत्नी को चुनाव में खड़ा कराते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में संताल परगना के साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा आदि जिलों में अचानक मदरसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
संताल परगना इलाके के साहिबगंज व पाकुड़ जिले में आदिवासियों की जनसंख्या में लगातार कमी आने व मुस्लिमों की जनसंख्या में वृद्धि होने का मामला गोड्डा सांसद डा. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में भी हाल ही में उठाया था। उन्होंने इस गंभीर समस्या पर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की संख्या तेजी से घटती जा रही है। हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए यह आरोप लगाया था कि झारखंड में एक खास समुदाय के लोग लव जिहाद की आड़ में आदिवासियों की जमीन हड़पने का कुत्सित षड्यंत्र कर रहे हैं। इसके लिए वे भोली-भाली आदिवासी लड़कियों को अपना नाम बदल कर प्रेम जाल में फंसा रहे हैं। साहिबगंज जिला में ऐसा मामला देखने को मिला है। बावजूद सरकार मौन साधे हुए हैं। सोमवार को हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए यह आरोप लगाया।
171