Home » आज से पांच दिन के बुंदेलखंड दौरे में दिग्विजय, पार्टी संगठन को करेंगे मजबूत

आज से पांच दिन के बुंदेलखंड दौरे में दिग्विजय, पार्टी संगठन को करेंगे मजबूत

आज शमशाबाद और कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में करेंगे बैठक

भोपाल। प्रदेश में चुनावी वर्ष में भाजपा और कांगे्रस दोनों दलों के बड़े नेता क्षेत्र में जनता से संपर्क करने में जुट गए हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी में समन्वय बनाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनने के लिए क्षेत्र के दौरे कर रहे हैं। सिंह विंध्य, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का दौरा करने के बाद आज से बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे पर निकले हैं। आज सुबह भोपाल से सिंह विदिशा जिले के लिए रवाना हुए हैं।

वे विदिशा में शमशाबाद, कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक लेकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। सिंह जहां दौरे पर जा रहे हैं, वह क्षेत्र भाजपा का प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। सिंह दोपहर 12 बजे शमशाबाद में सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ की बैठक कर हरे हैं।

शाम 4 बजे कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के मण्डल, सेक्टर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस लंबे समय से हार रही सीटों और संगठन को मजबूत करने में जुट गई है।

कांग्रेस की पदयात्रा

आज से कांग्रेस जिलों के बीच ‘कमलनाथ लाओ-प्रदेश बचाओ ‘ परिवर्तन पदयात्रा निकल रही है। यह यात्रा नरसिंहपुर-नर्मदापुरम जिले से शुरू हो कर 21 अप्रैल तक निकालेगी। करीब 200 किलोमीटर की यात्रा में कई कार्यकर्ता शामिल होंगे। लगभग 100 पदयात्री रोज 20 किलोमीटर चलेंगे। तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे।

सिवनी मालवा में 22 अप्रैल को यात्रा का समापन होगा। इस दौरान कमलनाथ मौजूद रहेंगे। कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, बिजली, पानी, जैसे मुद्दों को यात्रा के जरिये उठाएगी। साथ ही कमलनाथ सरकार की 15 महीने की उपलब्धियों को गिनाया जाएगा।

Digvijay will strengthen the party organization in Bundelkhand tour for five days from today.

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd