Home » महिला को शादी का झांसा देकर पति से रिश्ता तुड़वाया, बेटी पैदा करने के बाद शादी से मुकर गया

महिला को शादी का झांसा देकर पति से रिश्ता तुड़वाया, बेटी पैदा करने के बाद शादी से मुकर गया

भोपाल। एक युवक ने महिला को अपने प्रेम के जाल में फंसाया तथा पति से अलग करवा दिया। शादी का झांसा देकर वह तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म भी दिया। पिछले दिनों महिला ने जब शादी करने का दबाव डाला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। महिला ने कल थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिर तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय महिला गोविंदपुरा थानाक्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। करीब तीन साल पहले तक वह अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती थी। उसका अपने पति से कुछ मनमुटाव चल रहा था। इसी दौरान वह आकाश धमेरिया नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई।

दोनों के बीच जब बातचीत होने लगी तो महिला ने आकाश से घर की निजी बातें शेयर करना शुरू कर दिया। इसी बात का फायदा उठाते हुए युवक ने सहारा देने के बहाने महिला से नजदीकी संबंध बना लिए। आकाश ने शादी करने का झांसा दिया तो महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। जिस किराए के कमरे में वह रहती थी वहां पर आकाश का आना-जाना हो गया। उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। जल्द ही शादी करने की बात कहकर वह तीन साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

बच्ची के जन्म के बाद महिला ने आकाश पर शादी करने का दबाव डाला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। बार-बार कहने पर भी जब आकाश ने महिला की बात नहीं मानी तो मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी आकाश को गिर तार कर लिया है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd