भोपाल। परवलिया इलाके में एक नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक सरिता पति अरविंद अहिरवार (26) ग्राम मुगालिया हाट में रहती थी। बीती 22 फरवरी को महिला को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दोनों ने कुछ साल पहले ही प्रेम विवाह किया था।
महिला के मायके पक्ष ने पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि शादी के बाद से पति दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर मारपीट किया करता था। उसकी करतूतों से तंग आकर ही उसने आत्महत्या की है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।