Home » मुलताई नगर पालिका के तीन पार्षद भाजपा में शामिल

मुलताई नगर पालिका के तीन पार्षद भाजपा में शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष मुलताई नगर पालिका के पार्षद रीतेश विश्वकर्मा, पंजाब राव चिकाने और रोहित चिकाने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा व संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्षदों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी, वरिष्ठ नेता हेमंत खण्डेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक योगेश पंडागरे, पार्षद कुसुम पंवार, वर्षा गड़ेकर, शिल्पा शर्मा, अजय यादव एवं महेन्द्र जैन उपस्थित थे।

एजाज खान से संभाला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष का पद

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एजाज खान ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण कराते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यक वर्ग को हमेशा वोट बैंक समझा और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के बारे में भ्रमित करने का काम किया। कांग्रेस ने भाजपा को अल्पसंख्यक वर्ग की विरोधी पार्टी बताया ताकि यह वर्ग भाजपा से जुड़ न सकें।

लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सबका साथ और सबका विकास के मंत्र को आगे बढाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मंत्र को आगे बढ़ाते हुए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात कही। प्रधानमंत्री के इस मंत्र को साकार करने में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Three councilors of Multai Municipality join BJP.

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd