Home » मध्य प्रदेश के इन युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में मारी बाजी, भाजपा नेता के पुत्री का नाम भी शामिल

मध्य प्रदेश के इन युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में मारी बाजी, भाजपा नेता के पुत्री का नाम भी शामिल

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसें आभ्यर्थी इसके अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in में जाकर चेक कर सकते हैं। इसमें भी लड़कियों नें बाजी मारी है। इस सूची में मध्य प्रदेश के भी कई युवाओं ने बाजी मारी है। इसमें सतना जिले की स्वाति शर्मा को 15वीं रैंक हासिल की है। स्वाति मैहर तहसील के भटनवारा गांव की निवासी हैं और इनके पिता मैहर में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। वहीं धार के भाजपा कार्यकर्ता की पुत्री संस्कृति सोमानी ने 49वीं रैक हासिल की है। वहीं जबलपुर में चेरीताल निवासी सुजीत जैन की बेटी सृष्टि जैन ने 165वीं रैंक हासिल की है। जबलपुर के जतिन जैन को 91वीं रैंक मिली है।
इन चार लड़कियों का नाम 4 सर्वोच्च स्थान पर
इसके सर्वोच्च 4 पायदानों में लड़कियां रही है। इशिता किशोर ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे नंबर में गारिमा लोहिया, तीसरे में उमा हरति और चौथे पायदान में स्मृति मिश्रा रहीं।
सर्वोच्च 10 उम्मीदवारों की सूची

  1. इशिता किशोर
  2. गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4. स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद
  8. अनिरुद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास्तव

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd