Home » राजस्थान, मध्यप्रदेश के लोगों को पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के पानी का भरपूर लाभ मिलेगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजस्थान, मध्यप्रदेश के लोगों को पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के पानी का भरपूर लाभ मिलेगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हुई चर्चा 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजस्थान और मध्यप्रदेश के लोगों को पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के पानी का भरपूर लाभ मिलेगा। इन नदियों के जल के बंटवारे से दोनों राज्यों के लाखों किसानों का जीवन बदलेगा। विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। पर्यटन से लेकर औद्योगिक विस्तार मे तेजी आएगी। यह निर्णय विकास के अनेक द्वार खोलेगा। नदियों की जल राशि के उपयोग से जुड़े वर्षों पुराने मुददों का समाधान होगा।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ इस मुददे पर आयोजित बैठक में चर्चा की। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। 

केंद्र सरकार से विमर्श कर लिया जाएगा निर्णय

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से दोनों राज्यों के हित में तीन नदियों के जल बंटवारे से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। केन्द्र सरकार से विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा। जयपुर में अनेक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुष्प गुच्छों से स्वागत किया।

 नवगठित सरकारें विकास के कामों में लगातार आगे बढ़ रहीं 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि दोनों राज्यों की नवगठित सरकारें विकास के कामों में लगातार आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी में आजादी का अमृत महोत्सव काल चल रहा है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd