Home » दूरदर्शन के लोगो के रंग के विरोध पर CM डॉ. यादव ने कहा-कांग्रेस अपने झंडे में भगवा रंग हटाए

दूरदर्शन के लोगो के रंग के विरोध पर CM डॉ. यादव ने कहा-कांग्रेस अपने झंडे में भगवा रंग हटाए

भोपाल। दूरदर्शन के लोगा का रंग लाल के स्थान पर गत दिनों केसरिया कर दिया गया है। इसको लेकर मुख्य पिवक्षी पार्टी कांग्रेस, वामपंथी दलों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं के देश के भगवाकरण का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर धु्रवीकरण के आरोप लगाए हैं। दूरदर्शन के लोगो का रंग बदलने का मामला राजनीतिक सुखियां बनता जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किया है।

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है और हंसी भी आती है और नाराजगी भी है। अब भगवा रंग के ऊपर कांग्रेस को आपत्ति है। वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता है कि भगवा हमारा त्याग और वैराग्य का प्रतीक है, सूर्य संस्कृति का वाहक है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो वो कांग्रेस अपने झंडे में भगवा रंग हटाकर दिखा दें। पूरी सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस इसके लिए क्षमा प्रार्थी रहेगी। दूरदर्शन का लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया, भगवा रंग आया, यह त्याग का प्रतीक है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस मुद्दे पर कांग्रेस को अपनी गलती का अहसास होगा और वह माफी मांगेगी।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd