Home » अलीराजपुर से जोबट तक नर्मदा का पानी पहुंचाएगी सरकार, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

अलीराजपुर से जोबट तक नर्मदा का पानी पहुंचाएगी सरकार, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

प्रदेश की जनता की समस्याओं, शिकायतों और अविवादित कार्यों को करने के लिए अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब 16 मई से 31 मई तक प्रदेश के हर पंचायत में शिविर लगाकर आम जनता के शिकायतों और आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। यह बड़ी घोषण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अलीराजपुर में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए कही हैं। मुख्यमंत्री अलीराजपुर को 332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी दी है। अलीराजपुर के जोबट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया है। इसके साथ महिलाओं से संवाद करने के साथ 297 भूमिहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत प्लाटों के दस्तावेज सौंपे हैं।

सरकारी कार्यालयों के नहीं लगाना पड़ेंगे चक्कर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब प्रदेश क जनता को अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के पहले चरण में 83 लाख नए हितग्राही विभिन्न योजनाओं में जोड़े गए थे। अब प्रदेश में जन सेवा अभियान का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत अधिकारी और जन-प्रतिनिधि गांव-गांव जाएंगे और जनता के कार्य करेंगे। आगामी 16 से 31 मई तक पूरे प्रदेश की हर पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण भी किया जाएगा।

आजाद की प्रतिमा शेड निर्माण का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री चौहान ने चंद्रशेखर आजाद नगर में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल पर शेड निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया और अमर शहीद आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्राम बड़ी खट्टाली स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने ग्राम खट्टाली में गोपाल प्रजापत के निवास पहुंच कर सभी परिजन को विवाह कायक्रम की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री माधौ सिंह डाबर के निवास भी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd