Home » शादी में नाचते समय दूसरे युवक के कपड़े में अंगूठी फंसने के बाद जानलेवा हमला

शादी में नाचते समय दूसरे युवक के कपड़े में अंगूठी फंसने के बाद जानलेवा हमला

भोपाल। शाहपुरा इलाके की मल्टी में बीती रात शादी समारोह में नाचते समय एक युवक की अंगूठी साथ में नाच रहे दूसरे युवक की टी-शर्ट में फंस गई। उस समय तो थोड़ी बहुत ही कहासुनी हुई लेकिन बाद में चार युवकों ने मिलकर युवक पर छुरी से हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहपुरा पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय अभिषेक भमोरे इंद्रा नगर मल्टी में रहता था। बीती रात इलाके में ही रहने वाले उसके मामा की शादी थी। शादी में वह अपने परिवार समेत गया था।

यहां पर मोहल्ले के सभी लोग आए हुए थे। शादी मे नाचते समय अभिषक के हाथ में पहुंनी हुई अंगूठी एक युवक की टी शर्ट में फंस गई। इसी बात को लेकर अभिषेक की उस युवक से मामूली कहासुनी हो गई। साथ में नाच रहे अन्य लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गई। इसके बाद वह युवक मौके से चाल गया। समारोह के खत्म होने के अभिषेक सामान लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे फिर से वही युवक मिल गया। उसके साथ तीन अन्य युवक भी थे।

टीशर्ट फट जाने की बात को फिर से निकालते हुए युवक ने अभिषेक के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दी। अभिषेक ने जब मना किया एक युवक ने अभिषेक पर छुरी से हमला कर दिया। छुरी का वार अभिषेक की जांघ में लगा था। इसके कारण बहुत अधिक ब्लीडिंग होने लगी। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पर अभिषेक की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। छुरी मारने वाले युवक का नाम छोटा जाणू बताया गया है जबकि छोटा जाणू के साथ शिवा बोना, साहिल सेन्डाव साहिल लाल बताए गए हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd