Home » जिला बदर का आरोपी पिपलानी थाना क्षेत्र में घूमते मिला, गिरफ्तार

जिला बदर का आरोपी पिपलानी थाना क्षेत्र में घूमते मिला, गिरफ्तार

भोपाल। शहर के पिपलानी थाना पुलिस ने शनिवार को इलाके के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस बदमाश को कुछ दिनों पहले राजधानी और आसपास के जिलों से दूर रहने की हिदायत देते हुए उसका जिला बदर किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय अभिषेक जैन पुत्र रिषभ जैन थाना इलाके में रहता है। वह इलाके का शातिर और कुख्यात बदमाश हैं।

इस पर मारपीट, अड़ीबजी, चाकूबाजी, छेड़छाड़, लूट, धमकी समेत दर्जनभर अपराध दर्ज है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस पर जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। इस बदमाश की जिला बदर की अवधि खत्म नहीं हुई थी। बावजूद इसके यह आरोपी शहर में ही रहा था।

शनिवार को पुलिस को मुखबिरों से इसकी सूचना मिली थी, तो पुलिस ने आरोपी के घर पर नजर रखनी शुरू कर दी। इस बीच शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जंबूरी मैदान के पास पुलिस ने अभिषेक जैन को गिरफ्तार किया।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd