भोपाल। मंगलवार का दिन कांग्रेस जे लिए फिर एक बड़ा झटका देने वाला साबित हुआ। दमोह कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. मंजू कटारे सहित लगभग दो दर्जन से अधिक जनपद अध्यक्ष, सदस्य, सरपंचों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और भाजपा न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा कि उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। सभी नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष और डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सदस्यता दिलाई।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दमोह कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. मंजू कटारे, उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि धर्मंेद्र कटारे, जनपद पंचायत बटियागढ़ अध्यक्ष रामरानी कुशवाह, उपाध्यक्ष रजनी राजपूत, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद हटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वर्धा, जनपद सदस्य कमल मिश्रा, अवधरानी, कुंदन गोड, केशवेंद्र सिंह, वैजयंती बाई, एकता राय सहित दो दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने भाजपा कि सदस्य्ता दिलाई।