Home » हिज्ब-उत-तहरीर के पकड़े गए संदिग्धों में बड़ा खुलाशा, नाम और पत्नी दोनों रखा हिंदू

हिज्ब-उत-तहरीर के पकड़े गए संदिग्धों में बड़ा खुलाशा, नाम और पत्नी दोनों रखा हिंदू

मप्र एटीएस व आईबी कट्टर इस्लामिक संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) से जुड़े लोगों के बारे में जांच कर रही है। इसी हफ्ते भोपाल, छिंदवाड़ा व हैदराबाद से 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। छानबीन ने एजेंसियों ने  पांच ऐसे लोगों की पहचान की है जिनकी  पत्नियां हिंदू हैं। मध्यप्रदेश व हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध लोगों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इनमें से कुछ ने अपने हिंदू नाम रख लिए थे और पांच सदस्यों की पत्नियां हिंदू हैं। दो ने इस्लाम धर्म बाद में अपनाया।
इनमें से दो लोगों ने  बाद में धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाया।  हैदराबाद से किए गिरफ्तार किए गए कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब -उत -तहरीर(एचयूटी)तहरीक ए खिलाफत का सदस्य और मप्र में सक्रिय प्रो सलीम का असली नाम सौरभ राज वैद्य है। सात साल पहले उसने अपना हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया था और अपनी पत्नी को उसने धर्म परिवर्तन कराकर वह हैदराबाद में रहने चला था। संगठन से जुड़े लोगों में सलीम अकेला नहीं है, उसके अलावा अब्दुर रहमान भी पहले देवी नारायण पांडा था। इसके अलावा करीब सात लोगों ने अपने इस्लाम धर्म अपनाया है। इसके पांच महिलाएं हैं।धर्म परिवर्तन के बाद वह इस संगठन से जुड़ गया था, भाेपाल का मूल रूप से रहने वाला होने के कारण उसे मप्र में इस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली थी।

 इस नई जानकाारियों के बाद सामने आने के एटीएस सभी जानकारी को पुख्ता करने में जुटी है।इसके अलावा सलीम विदेश जाकर प्रशिक्षण लेकर भी आया है और वह लोगों के बीच धार्मिक सभाएं लेता था। उसने प्रदेश में करीब सौ ऐसे लोगों को संगठन से जोड़ लिया था, जिनका कब और कहा उपयोग करना उसका इंतजार किया जा रहा था। वह कुछ करते उससे पहले भी एटीएस ने कार्रवाई कर कमर तोड़ दी।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd