इंदौर के बाणगंगा थाना इलाके में बड़ी दुर्घटना होने की खबर सामने आई है। जहां दो बाइक पर क्रेन चढ़ गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा बाणगंगा थाने के पास ब्रिज के उतार पर हुआ। मरने वाले में एक महिला, एक बच्ची और दो पुरुषों शामिल हैं। वहीं एक अन्य महिला का पैर टूटा है। उसको इंदौर के अरविंदो अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने क्या कहा
टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया एक कार, एक बस और एक क्रेन इंदौर से सांवेर तरफ जा रही थी। कार ने क्रेन को ओवरटेक किया उसी दौरान क्रेन ने आगे चल रहे दो बाइक पर सवार पांच लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर है इनमें एक बच्ची भी है।
क्रेन चालाक को नही दिखीं बाइक
बाणगंगा टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया कि क्रेन ब्रिज से सांवेर रोड की तरफ उतर रही थी। और उसके आगे बाइक चल रही थीं। क्रेन बाइक सवारों पर चढ़ गई। हालाकि क्रेन कैसे चढ़ी इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हमारे पास सूचना आई थी कि क्रेन ने चार लोगों को कुचल दिया है और वो क्रेन के नीचे दबे हुए हैं। चार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए और एक घायल महिला को अरविंदो अस्पताल पहुंचाया है।