Home » देर रात सागर में बंडा विधायक की कार पर हमला, कांच फोड़े

देर रात सागर में बंडा विधायक की कार पर हमला, कांच फोड़े

सागर। बीती देर रात सागर जिले के बंडा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेन्द्र सिंह लंबरदार (लोधी) की कार पर अज्ञात हमलावरों ने पत्थरों से हमला कर दिया। बंडा विधायक एक समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी कार पर हमला हुआ है। विधायक कार में जिस तरफ बैठे हुए थे, उसी तरफ के ही कांच फोड़े गए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी कार पर बरायठा थाने के करई गांव में सिलोट नदी के घाट के पास हमला किया गया।

विधायक लोधी ग्राम बगरोई, रिछाई, शाहगढ़ की शादियों में शामिल होकर वापस बंडा लौट रहे थे। फ्रंट सीट पर जहां विधायक लोधी बैठे हुए थे, पत्थर उसी साइड आकर लगा। विधायक के ऊपर कांच के टुकड़े आकर गिरे, हालांकि विधायक को कोई चोट नहीं लगी। विधायक ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात विधायक के समर्थक भी थाने में जमा हो गए थे।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd