भोपाल। खजूरी सड़क इलाके में दसवीं के छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर बजरिया में एक अधेड़ फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम भौरी निवासी पिंकेश साहू पुत्र महेश (17) दसवीं कक्षा का छात्र था। बीती रात वह अपने घर में खाना खाने के बाद सौ गया था। सुबह जब वह नहीं तो परिजन उसे उठाने के लिए गए तो देखा कि वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था।
घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल सकेगा। उधर बजरिया पुलिस ने बताया कि देशराज पांडे पुत्र रामभरोसे (40) बापू कॉलोनी में रहता था।
कल दोपहर उसने अपने घर में फांसी लगा ली थी। मृतक शराब पीने का आदि था। खुदकुशी करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।